प्रियंका सिंह की आवाज में छठ गीत ‘उगी हे सूरज देव’ रिलीज

मुंबई, 08 नवंबर (वार्ता) लोक आस्था के महापर्व छठ को समर्पित भोजपुरी गीत ‘उगी हे सूरज देव’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। लोकप्रिय गायिका प्रियंका सिंह की आवाज में सजे इस गीत में छठी मईया की भक्ति और सूर्य देव की आराधना को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है।
गीत के वीडियो में गंगा किनारे सजे छठ घाट, भोर की पवित्र बेला, जल में खड़े होकर सूर्य देव की आराधना और फल-फूलों से सजे पूजा के प्रसाद की झलक देखने को मिलती है। अभिनेत्री प्रिया तिवारी छठ व्रती की पारंपरिक वेशभूषा और भक्तिभाव में नजर आ रही हैं।
गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं, जबकि संगीत छोटू रावत ने दिया है। प्रोजेक्ट का निर्देशन नवतरन पांडे ने किया है। वीडियो निर्देशन आशीष पार्क ने किया है। छायांकन रवि राठौर और राहुल रॉय, कोरियोग्राफी विक्की डीएस, संपादन विक्की एस. राज तथा डीआई रोहित सिंह ने किया है।
निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। ‘उगी हे सूरज देव’ के माध्यम से छठी मईया और सूर्य देव के प्रति भक्तों की श्रद्धा को संगीत के जरिए प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि यह गीत छठ व्रतियों और भोजपुरी संगीत प्रेमियों को पसंद आएगा।

.....

Next Post

स्थापना दिवस पर स्कूलो को मिले 105 पंखे एवं चार वाटर कूलर

Sun Nov 8 , 2026
विंध्यनगर : एनटीपीसी के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज शनिवार को एनटीपीसी विंध्याचल ने सीएसआर के अंतर्गत आसपास के सरकारी विद्यालयों को 105 सीलिंग पंखे एवं 4 वाटर कूलर वितरित किए। शैक्षिक विकास एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए परियोजना ने इस विशेष पहल के […]

You May Like