अल अमरत (ओमान), भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। ऐसे में अब पाकिस्तान टीम गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी।
हेड टू हेड- दोनों टीमों का कैसा रिकॉर्ड
दरअसल, भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों में पाकिस्तान ने तीन और भारत ने दो मैच जीते हैं। फरवरी 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हराया था। इससे पहले दिसंबर 2025 में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया था। वहीं, दिसंबर 2025 में ही भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से शिकस्त दी थी।
प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान U19 प्लेइंग-11: उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह।
भारत की U19 प्लेइंग-11: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान।
