
सीधी। लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 39 सीधी-सिंगरौली के निर्माण के लिए 396 करोड़ का टेण्डर जारी किया गया है। यह टेण्डर सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट के बाद जारी हुआ। गौरतलब है कि सीधी-सिंगरौली फोरलेन का निर्माण कार्य एक दशक से अधूरा है और बरसात में इसकी हालत और भी खराब हो जाती है। निर्माण एजेंसी की लापरवाही के चलते ठेका निरस्त कर कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया गया था। अब नए सिरे से सड़क निर्माण शुरू होगा। तब तक रखरखाव की जिम्मेदारी एनएचआईए के पास रहेगी। सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि उनके प्रयासों से यह टेण्डर जारी हुआ है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। सड़क की गुणवत्ता और निगरानी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।
