ऑपरेशन फास्ट के तहत सीधी में फर्जी सिम विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई

सीधी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक/एएसपी अरविंद श्रीवास्तव के निर्देशन में ऑपरेशन फास्ट के तहत जिले में फर्जी सिम विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई। थाना अमिलिया पुलिस जांच में बृजेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, आकाश पटेल, अमन पटेल और पुरुषोत्तम गुप्ता द्वारा ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी सिम जारी करने की संलिप्तता पाई गई। इनके विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4) व आईटी एक्ट की धारा 66(सी) में मामला दर्ज हुआ। वहीं, थाना कोतवाली पुलिस ने उमेश गुप्ता को फर्जी सिम कार्ड जारी कर साइबर अपराधों में उपयोग हेतु भेजने का दोषी पाया। उसके विरुद्ध बीएनएस, आईटी एक्ट व दूरसंचार अधिनियम की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत थाने या साइबर हेल्पलाइन पर देने की अपील की। कार्रवाई में पुलिस और साइबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे राहुल : सीआरपीएफ

Thu Sep 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि श्री गांधी विदेश यात्रा पर जाते हैं लेकिन इसकी सूचना नहीं दी जाती है जो सरासर सुरक्षा प्रोटोकॉल का […]

You May Like