शिवपुरी: शिवपुरी में आज बुधवार को मेंटेनेंस के चलते दिनभर बिजली कटौती की जा रही है। ये कटौती दो अलग-अलग समय में की गई है।पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक है। इस दौरान 33/11 केवी होमगार्ड उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद है। प्रभावित क्षेत्रों में राघवेन्द्र नगर, झांसी तिराहा, इमामबाड़ा और जवाहर कॉलोनी शामिल हैं।
साथ ही अंबेडकर कॉलोनी, पुरानी शिवपुरी, गोविंद नगर और दीनदयाल पुरम भी प्रभावित हुए हैं।तारकेश्वरी कॉलोनी, नीलगर चौराहा, महल कॉलोनी और खेडापति कॉलोनी में भी बिजली नहीं है। आदर्श नगर, तुलसी नगर, कृष्णपुरम कॉलोनी, गुरुद्वारा और राजेश्वरी रोड के साथ वर्मा कॉलोनी और लुधावली भी इस कटौती से प्रभावित हुए हैं।
यहां सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद महत्वपूर्ण संस्थान जैसे आहार पोषण केंद्र, बीएसएनएल, आईटीबीपी, सांची दूध डेयरी और ओम डिस्पोजल में भी बिजली नहीं है। दूसरी शिफ्ट सुबह 10 से शाम 4 बजे तक है। इस दौरान 33 केवी राई फीडर से जुड़े सभी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। इसमें 33/11 केवी उपकेंद्र राई और किलावनी के सभी क्षेत्र शामिल हैं।
