भिंड पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह

भिंड:लहार थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनकी कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है।थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी दतिया, ग्वालियर और भिंड जिलों से बाइकें चोरी करते थे। इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बेच देते थे।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क का पता लगाया है। 24 जून को लहार के राधे रघुवीर मैरिज गार्डन से एक हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी हुई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर वैसपुरा गांव के देवेंद्र परिहार पुत्र हमीर सिंह और संजीव परिहार पुत्र कमलेश परिहार को गिरफ्तार किया गया है।

Next Post

त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

Wed Jul 2 , 2025
सीधी:त्रि-स्तरीय पंचायतों का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत निर्वाचन) स्वरोचिष सोमवंशी ने आदेश जारी कर उक्त निर्वाचन को सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद पंचायतों के लिये रिटर्निंग आफीसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत धनखोरी, खिरखोरी, डिहुली, […]

You May Like