वायरल के कारण रॉड्रिग्स ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर

न्यू चंड़ीगढ़ 17 सितंबर (वार्ता) भारतीय बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिग्स वायरल बुखार के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो एकदिवसीय मैचों से बाहर हो गई हैं। उनकी तेजल हसबनीस को टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को न्यू चंडीगढ़ में दूसरे एकदिवयी मैच के टॉस से ठीक पहले रॉड्रिग्स के वायरल से पीतिड़ होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह चिकित्सा दल की निगरानी में है।

रॉड्रिग्स ने पहले मैच में नंबर 5 पर खेलते हुए 26 गेंदों में 18 रन बनाए थे और भारत ने सात विकेट पर 281 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे वनडे के एकादश में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अरुंधति रेड्डी ने उनकी जगह ली।

28 साल की मध्य क्रम की बल्लेबाज हसबनीस पिछले साल से ही राष्ट्रीय टीम के आसपास हैं। उन्होंने अक्टूबर 2024 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय में पर्दापण किया था। उनके नाम छह एकदिवसीय पारियों में 46.66 की औसत और 78.65 के स्ट्राइक रेट से एक अर्धशतक के साथ 140 रन हैं।

Next Post

बीएचईएल भोपाल में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Wed Sep 17 , 2025
भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में आज विश्वकर्मा जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय, सभी महाप्रबंधक, यूनियन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। इस वर्ष का समारोह बीएचईएल की थीम “आयात पर प्रहार, स्वदेशी […]

You May Like