बीएचईएल भोपाल में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में आज विश्वकर्मा जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय, सभी महाप्रबंधक, यूनियन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस वर्ष का समारोह बीएचईएल की थीम “आयात पर प्रहार, स्वदेशी का विस्तार – आत्मनिर्भर भारत की नींव” पर आधारित रहा। संयंत्र के विभिन्न विनिर्माण ब्लॉकों में इसी विषय पर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं।

उपाध्याय ने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीएचईएल का प्रत्येक कर्मचारी किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम है। उन्होंने सभी से सामूहिक परिश्रम और उत्साह के साथ मिलकर इस वर्ष के टर्नओवर लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया।

 

झांकियों और 5-एस प्रस्तुति का मूल्यांकन दो पृथक निर्णायक मंडलों द्वारा किया गया। उत्पाद समूह में निर्णायकों में जी.पी. बघेल, आलोक सेंगर, टी.यू. सिंह और पी.जे.एम. डिक्सन सहित बीईसीएनआईएस के प्रतिनिधि शामिल थे। सेवा समूह के निर्णायक मंडल में पी.सी. कांडपाल, जनमेजय शर्मा, सपन सुहाने और शरद मेहरोत्रा प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार घोषित किए गए। उत्पाद समूह झांकी श्रेणी में टीजीएम, एसडब्ल्यूएम और एसटीएम ने स्थान प्राप्त किया, जबकि 5-एस श्रेणी में एनटीबी, टीजीएम, एसडब्ल्यूएम और एसटीएम सम्मानित हुए। सेवा समूह में झांकी हेतु सीआईएम, एचआरडी, डब्ल्यूईएक्स और पीआरएम तथा 5-एस श्रेणी में एफवाईएम, पीआरएम, सीआईएम और एचआरडी विजेता बने।

समारोह का समापन सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों की सराहना के साथ हुआ।

Next Post

कांग्रेस महासम्मेलन में कांग्रेसियो ने भरी हूंकार, भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

Wed Sep 17 , 2025
रीवा। रीवा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के 100 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रीयुत शताब्दी पर्व एवं कांग्रेस महासम्मेलन में कांग्रेसियो ने हूंकार भरते हुए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया और प्रदेश एवं देश की सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए […]

You May Like