बेरिकेटिग तोड़ भागे शराब तस्कर, पुलिस ने पीछा कर पकड़ी कार

जबलपुर: पाटन पुलिस की घेराबंदी देकर शराब तस्कर बेरिकेटिग को तोडक़र भागने लगे। पुलिस ने उनकी कार का पीछा किया। जिसके बाद कार की सर्चिंग की तो उसमें शराब का जखीरा मिला। हालांकि तस्कर कार छोडक़र भाग गए।

टीआई नवल सिंह आर्य ने बताया कि कंतोरा तिराहा पर कार क्रमांक एमपी 20 जेड आर 1565 को रोकने स्टापर लगाकर रोकने का प्रयास किया गया तो कार चालक बेरिकेटिग को पार करके जबलपुर तरफ भागने लगा, जिसका पीछा किया, ग्राम चिंहुटा रोड पर कार क्रमांक एमपी 20 जेड आर 1565 को लॉक कर कार चालक एवं अन्य व्यक्ति भाग गये। मौके पर मैकेनिक बुलाकर कार को अनलॉक किया गया, तलाशी लेने पर 3 कार्टून मेंं 400 पाव देशी शराब कीमती लगभग 40 हजार रूपये की शराब जब्त की गई।

Next Post

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शेखर ने ग्वालियर स्थित तीनों वाहिनियों का किया भ्रमण

Sat Apr 19 , 2025
ग्वालियर: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर ने एसएएफ की ग्वालियर स्थित सेकेंड बटालियन, 13 बटालियन एवं 14 बटालियन का भ्रमण किया। उन्होंने सेकेंड बटालियन में दिशा लर्निंग सेंटर बैंड कार्यालय, सेनानी कार्यालय एवं 14 बटालियन के दिशा लर्निंग सेंटर तथा सेनानी कार्यालय भ्रमण कर पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना तथा बटालियनो […]

You May Like