
रीवा। रीवा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के 100 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रीयुत शताब्दी पर्व एवं कांग्रेस महासम्मेलन में कांग्रेसियो ने हूंकार भरते हुए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया और प्रदेश एवं देश की सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए कांग्रेस को आने वाले चुनाव में जिताने का आवाहन किया.
दोपहर 12 बजे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद दिग्विजय सिंह ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल सहित कांग्रेसी नेता मौजूद रहे. पद्मधर पार्क में आयोजित श्रीयुत शताब्दी पर्व एवं कांग्रेस महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि विंध्य कांग्रेस और समाजवादी का गढ़ रहा है पर यहा जनसंघ का बोल बाला है. हमे विचारधारा की लड़ाई लडऩा है और पूंजीपति व्यवस्था के खिलाफ हमे लड़ाई लडऩी है. उन्होने कहा कि प्रदेश में पंूजीवादी व्यवस्था से लडक़र समाजवादी व्यवस्था स्थापित करनी है, इसके लिये आप सब संकल्प लें और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करे. उन्होने कांग्रेसियो का आवाहन करते हुए कहा कि भाजपा डऱपोक है हमे डऱना नही है. मजबूती से लडऩा है, संघर्ष और मजबूती से हम लड़ेगे तो आने वाला समय हमारा होगा. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि आने वाले चुनाव में विंध्य की 30 में से 30 सीट कांग्रेस को मिले ऐसा संकल्प लेकर जाए. कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल आदि नेताओं ने सम्बोधित किया.
