हाईवे पर हादसा: पिलर से टकराई कार, युवक की मौत, साथी घायल

भोपाल: भोपाल-इंदौर हाईवे पर खजुरी जोड़ के पास निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से कार टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार हादसा रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। मृतक की पहचान 30 वर्षीय गौरव सिंह निवासी अवधपुरी के रूप में हुई है, जो टूर्स एंड ट्रेवल्स का संचालन करते थे। वह अपने एक परिचित के निधन की सूचना मिलने पर इंदौर जा रहे थे।

बताया गया है कि खजुरी सड़क थाना क्षेत्र में भौरी जोड़ के पास निर्माण कार्य के चलते सड़क वन-वे की गई है। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को क्रॉसिंग देने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर ब्रिज के पिलर से टकरा गई।

हादसे में गौरव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद साथी लकी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मिशन 400 करोड़: अब तक वसूला 250 करोड़ का संपत्तिकर, पिछले साल के मुकाबले 12% की वृद्धि

Sun Mar 22 , 2026
भोपाल: नगर निगम में संपत्तिकर वसूली का अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए मार्च माह में सभी अवकाश के दिनों में भी जोन कार्यालयों में कर्मचारी कार्य कर रहे हैं. इस वर्ष का संपत्तिकर वसूली के लिए लक्ष्य चार सौ करोड़ रुपए का रखा गया. जिसके लिए नगर निगम […]

You May Like