17 वर्षीय नाबालिग की हत्या से सनसनी

ग्वालियर।एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना झांसी रोड थाना के गड्ढे वाले मोहल्ले की है। दरअसल, यहां एक 17 साल के नाबालिग की लाश जंगल में मिली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले नाबालिग का युवकों से विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते बदमाशों ने नाबालिग की हत्या की है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

Next Post

उपभोक्ता फोरम का बड़ा फैसला

Sun Nov 30 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर जिला उपभोक्ता फोरम ने बिजली कंपनी की लापरवाही को ‘सेवा में कमी’ मानते हुए मार्च से सितंबर 2022 तक जारी सभी अनुमानित बिजली बिलों को रद्द करने का आदेश दिया है। साथ ही उपभोक्ता को हुई मानसिक पीड़ा के लिए 1,500 और मुकदमे का खर्च 1,000 देने का […]

You May Like