दूसरों के प्रति व्यवहार से व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है: व्यंकटेश पांडे

मुंबई, 16 अक्टूबर (वार्ता) सोनी सब के पौराणिक धारावाहिक ‘हस्तिनापुर के वीर’ में राधेय की भूमिका निभा रहे व्यंकटेश पांडे का कहना है कि किसी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ उसके दूसरों के साथ किए जाने वाले व्यवहार से जाना जा सकता है।धारावाहिक में युवा राजकुमारों के शुरुआती जीवन और उनके व्यक्तित्व को आकार देने वाली घटनाओं को दिखाया जा रहा है। राधेय अपने दयालु स्वभाव और दूसरों की मदद करने की प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है। हालांकि, उसके कवच के सामने आने के बाद गांववाले उसे दुष्ट शक्ति समझने लगते हैं, जिसके कारण उसे अपने परिवार के साथ घर छोड़ना पड़ता है।

आगामी एपिसोड में राधेय और उसका परिवार नये घर की तलाश में जंगल से गुजरते हैं। इसी दौरान उसकी मुलाकात अर्जुन (उर्वा सवालिया) से होती है, जो कीचड़ में फंसे अपने रथ के पहिये को निकालने के लिए संघर्ष कर रहा होता है। राधेय बिना किसी हिचकिचाहट के उसकी मदद करता है, लेकिन उसे यह पता नहीं होता कि अर्जुन वास्तव में कौन है।
राधेय की यह सहज मदद दोनों के बीच पहली मुलाकात का आधार बनती है और एक महत्वपूर्ण रिश्ते की शुरुआत का संकेत देती है। ऐसे समय में, जब राधेय खुद अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहा है, अर्जुन से उसकी मुलाकात कहानी में नया मोड़ ला सकती है। आगामी एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन के साथ यह मुलाकात राधेय की जिंदगी और उसके भविष्य को किस तरह प्रभावित करती है।

.....

Next Post

अंकिता भंडारी मामले में देशभर में आवाज उठाएगी कांग्रेस

Fri Oct 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग को लेकर देशभर में आवाज उठाने और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब […]

You May Like

Play sound