भिंड में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 महिलाएं घायल

भिंड। भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र में भिंड-ग्वालियर हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का नाका टूटने से ट्रॉली सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 9 महिलाएं घायल हो गईं हैं, जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी महिलाएं मेहगांव से भिंड शादी का भात मांगने आ रही थीं।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बरोही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रॉली में महिलाएं घायल अवस्था में पड़ी थीं। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से थाना मोबाइल वाहन की मदद से सभी घायलों को भिंड जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनका परीक्षण कर उपचार शुरू किया।
सभी घायल महिलाएं मेहगांव निवासी हैं। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भात मांगने के लिए भिंड आ रही थीं। परिवार में शादी की तैयारी के तहत भात मांगने की रस्म पूरी की जानी थी। इसी दौरान बरोही थाना क्षेत्र हादवे पर अचानक ट्रॉली का नाका टूट गया और ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। ट्रॉली में सवार महिलाएं उसके नीचे दब गईं, जिससे वे घायल हो गई।
हादसे के समय मौके पर स्थानीय नागरिकोंं एवं राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं, नागरिकों ने तुरंत की पुलिस को हादसे की सूचन दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल महिलाओं को अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रॉली का नाका टूटना हादसे की वजह बना।
घायलों की हुई पहचान
हादसे में घायल महिलाओं की पहचान हो गई है। उनके नाम रीना देवी (40) पत्नी राजीव सिंह, मंजू देवी (46) पत्नी अशर्फीलाल जाटव, मिथिलेश (50) पत्नी राकेश सिंह हिंडोलिया, माया देवी (40) पत्नी छविराम जाटव, ममता देवी (38) पत्नी नरेश जाटव, ममता देवी (35) पत्नी सुंदर खन्ना, शिमला देवी (37) पत्नी सुनील जाटव और पिंकी देवी (35) पत्नी बृजेश जाटव, सुनीता देवी (50) पत्नी श्रीपाल जाटव है।

Next Post

भोजपुरी फिल्म हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2 यूट्यूब पर रिलीज, सुबह 6 बजे से मचा रही धूम

Fri Nov 13 , 2026
मुंबई, डायरेक्टर अजित कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2 आखिरकार यूट्यूब पर स्ट्रीम कर दी गई है। इस फिल्म को सुबह ठीक 6 बजे यूट्यूब पर स्ट्रीम किया गया, जिसके बाद से ही इसे देखने वालों का तांता लग गया है। यह पूरी […]

You May Like