गंजबासौदा: कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार पर आज जानलेवा हमला किया गया। घटना उस समय घटी जब वे कुरवाई से गंजबासौदा होते हुए भोपाल लौट रहे थे। करीब 40 से 50 हमलावरों ने तलवार, लाठी और डंडों से उनकी गाड़ी पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने उनकी गाड़ी के कांच तोड़ दिए और उनका नाम पूछकर हमला किया। प्रदीप अहिरवार ने कहा कि अगर गाड़ी रोक देते तो उनकी हत्या कर दी जाती।
पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। हमले के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि आगे की जाँच और पूछताछ की जा रही है
