यूनियन कार्बाइड कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षितः संभागायुक्त

पीथमपुर नगर पालिका सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
इंदौर:संभागायुक्त दीपक सिंह ने आश्वस्त किया है कि यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित होगी और इससे किसी भी नागरिक के स्वास्थ्य या पर्यावरण पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि पीथमपुर के नागरिक उनके अपने हैं और निष्पादन प्रक्रिया के दौरान वे स्वयं अपने अधिकारियों के साथ वहाँ उपस्थित रहेंगे.

यूनियन कार्बाइड के कचरे के सुरक्षित निष्पादन को लेकर आज पीथमपुर नगर पालिका सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, कलेक्टर धार प्रियंक मिश्रा, डीआईजी निमिष अग्रवाल, एसपी मनोज कुमार सिंह और पीथमपुर के जनप्रतिनिधि, नागरिक, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में निष्पादन प्रक्रिया को वीडियो फ़िल्म के माध्यम से समझाया गया और नागरिकों की शंकाओं का समाधान किया गया.

भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें
जनसंवाद में उपस्थित आईजी श्री अनुराग ने कहा कि अब लोग इस विषय को बेहतर तरीके से समझ रहे हैं और पिछली बैठक की तुलना में अब माहौल में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी नागरिकों को विश्वास में लेकर ही कोई कदम उठाया जाएगा. साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि कोई भी भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। ऐसी स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

वैज्ञानिक तरीके से होगा निष्पादन
जनसंवाद के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यूनियन कार्बाइड के कचरे का निष्पादन वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल तरीके से किया जाएगा. इस प्रक्रिया से किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

Next Post

विधायक श्याम बर्डे ने विद्यार्थियों को साइकिल वितरण करते हुए परीक्षा की तैयारियों को लेकर दिया मार्गदर्शन।

Wed Feb 12 , 2025
पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने जलगोन,बंधारा व अन्य ग्रामों में निशुल्क साइकिलों का वितरण किया,विधायक कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखंड के जैतपुरा शासकीय हाई स्कूल, जलगोन माध्यमिक स्कूल, मनकुई हाई स्कूल एवं रायचुल शासकीय स्कूल में शासन द्वारा प्रदत्त निःशुल्क साइकिलो का वितरण किया।कार्यक्रम में विधायक श्याम बरडे एवं […]

You May Like