जबलपुर: आम आदमी पार्टी ग्रामीण एवं जबलपुर शहर द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह, स्वागत कार्यक्रम इंडियन कांफी हाउस घंटाघर जबलपुर में आयोजित किया गया। जिसमें जिला प्रवक्ता गेंदलाल डेहरिया ग्रामीण बरगी, उजयार सिंह कुडोपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ट बरगी जबलपुर , जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सेन, प्रमोद झारिया, रज्जू पटेल , मदन शर्मा, सतीश बर्मन, ओम प्रकाश चडार, आरेन्द्र रजक, राजा यादव, सारदा बंसकार, प्रभात साहू, अनिल जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों का प्रदेश संगठन मंत्री एडवोकेट रामकिशोर शिवहरे , जिला ग्रामीण अध्यक्ष चंद्रमणी वर्मा , विनोद केथल द्वारा स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर कार्यक्रम में मौजूद सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे और आम आदमी पार्टी की जनकल्याण नीतियों के बारे में जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वहीं शिव दरवार भटरिया टोला सुकरी के प्रधान पुजारी एंव संरक्षक बाबा रामा धार डेहरिया द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।
