बॉक्स ऑफिस पर रामायण की सुनामी, दुनियाभर में 1400 करोड़ पार कर ‘RRR’और धुरंधर को पछाड़ा

मुंबई, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ ने दुनियाभर में 1,437.25 करोड़ रुपये कमाकर ‘RRR’ और ‘धुरंधर’ जैसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की अहम भूमिकाओं वाली फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के सारे पुराने समीकरण बदल दिए हैं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,437.25 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।

इस ऐतिहासिक छलांग के साथ ही फिल्म ने ‘RRR’ और ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। दर्शकों के बीच इस महाकाव्य को देखने का उत्साह इतना जबरदस्त है कि दूसरे वीकेंड के बाद भी टिकट काउंटर पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।

दूसरे वीकेंड के बाद सोमवार को कितनी गिरा कलेक्शन
फिल्म रामायम ने सिनेमाघरों में अपना दूसरा वीकेंड शानदार तरीके से पूरा किया और अब तीसरे हफ्ते की ओर कदम बढ़ा चुकी है। आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने बीते सोमवार यानी 16 नवंबर को रविवार के मुकाबले स्वाभाविक गिरावट दर्ज की गई।

रविवार को जहां फिल्म ने 75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, वहीं सोमवार को यह आंकड़ा 57.3 प्रतिशत गिरकर 32 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि वर्किंग डे होने के बाद भी 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन को ट्रेड विशेषज्ञ बेहद मजबूत मान रहे हैं।

हिंदी के साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी जबरदस्त प्रदर्शन
फिल्म रामायण ने बीते सोमवार को देशभर में कुल 22,365 शोज के जरिए फिल्म रामायण ने अपनी पकड़ बनाए रखी। भाषावार कलेक्शन पर नजर डालें तो हिंदी बेल्ट के दर्शकों का सबसे ज्यादा समर्थन मिला और 17,742 शोज से 23.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ।

इसके अलावा दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी फिल्म ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। मलयालम संस्करण ने 1,061 शोज से 2.85 करोड़, कन्नड़ ने 892 शोज से 2 करोड़, तमिल ने 1,158 शोज से 1.90 करोड़ और तेलुगु संस्करण ने 1,512 शोज से 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

रिलीजिंग डे से लेकर अब तक का सफर
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ ने 5 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके बाद पहले हफ्ते के दौरान 5वें दिन 107.50 करोड़ और छठे दिन 94.10 करोड़ रुपये का छप्परफाड़ कलेक्शन ने फिल्म को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

दूसरे शनिवार को 72.90 करोड़ और रविवार को 75 करोड़ रुपये बटोरने के बाद भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 792.60 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 947.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

 

Next Post

बिजली सप्लाई के समय परिवर्तन को लेकर किसानों में आक्रोश

Tue Nov 17 , 2026
देपालपुर: क्षेत्र के ग्राम बरोदा पंथ, हरनासा, जलौदिया पंथ, खड़ी, नाद्रा सहित आसपास के कई गांवों में कृषि सिंचाई के लिए बिजली सप्लाई के समय में परिवर्तन की मांग जोर पकड़ रही है. भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के प्रदेश सचिव चन्दन सिंह बड़वाया के नेतृत्व में किसानों ने बिजली […]

You May Like