चन्द्रग्रहण के कारण ओंकारेश्वर मंदिर की पूजन एवं अन्य व्यवस्थाओं में रहेगा परिवर्तन

ओंकारेश्वर। रविवार को लगने वाले चन्द्रग्रहण के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर की पूजन एवं अन्य व्यवस्थाओं में निम्नानुसार परिवर्तन रहेगा।

मंदिर के पट प्रात: 05.00 बजे पूर्ववत खुलेंगे तथा भक्तजन भगवान श्री ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन कर सकेंगे। गर्भगृह में जल, फूल, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। ग्रहण काल प्रारम्भ होने से पूर्व भगवान श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की शयन आरती रात्रि 09.30 बजे संपन्न की जाएगी। चन्द्रग्रहण प्रारम्भ होते ही, रात्रि 09.58 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण समाप्ति उपरान्त प्रात:काल मंदिर खुलने पर संपूर्ण परिसर का विधिवत शुद्धिकरण एवं पूजा-अर्चना की जाएगी, तत्पश्चात दर्शन पुन: आरम्भ होंगे। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि उपरोक्त व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

Next Post

गांधी सागर डेम लबालब, दोपहर में तीन गेट खोले गए

Sat Sep 6 , 2025
मंदसौर। जिले का प्रसिद्ध गांधी सागर डेम शनिवार को लबालब हो गया। लगातार बारिश और जलागम क्षेत्र से भारी मात्रा में पानी आने के कारण जलस्तर बढ़ने पर आज दोपहर तीन गेट खोले गए। गेट खुलने से चंबल नदी में पानी का बहाव तेज हो गया, जिसको देखते हुए नदी […]

You May Like