वेलिंगटन, भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज वेलिंगटन के रीजनल स्टेडियम में खेला जाना है। भारत 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम ने ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था। फिलहाल अपडेट यह है कि बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है। पिच अभी भी कवर्स से ढकी हुई है।
