ग्वालियर में मॉकड्रिल में आरक्षक घायल, टियर गैस का गोला लगने से हुई घटना

ग्वालियर। पुलिस लाइन में शनिवार को मॉकड्रिल के दौरान एक आरक्षक घायल हो गया। एक पुलिसकर्मी द्वारा बलवे में उपद्रवियों को खदेड़ने के अभ्यास में टियर गैस का गोला सिर में लगने से आरक्षक संतोष भदौरिया घायल हो गया, जिसके बाद घायल आरक्षक को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस अभ्यास में एसपी धर्मवीर सिंह, एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर, जयराज कुबेर, विदिता डागर सहित जिले भर के कई थाना प्रभारी और कर्मचारी शामिल हुए थे।

पुलिस के अनुसार, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अफवाहें फैल रही हैं, जिसके कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने यह मॉकड्रिल कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कवायद की है।

एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि पुलिस लाइन में बलवा मॉकड्रिल का अभ्यास चल रहा था, जो एक सामान्य अभ्यास है। पुलिस बीच-बीच में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ऐसे अभ्यास करती है। सुमन गुर्जर ने बताया कि अभ्यास के दौरान आरक्षक संतोष भदौरिया बलवाइयां के ग्रुप में था। वह मिट्टी और कपड़े से बने पत्थर फेंक रहा था। तभी इनको रोकने के लिए टियर गैस के गोली चलाए गए थे। इसी दौरान एक नुकीली चीज आरक्षक के सिर में आकर लग गई थी। उसके सिर में चोट आई थी। उसे निजी स्थल भर्ती कर दिया है। उसके सिर का सीटी स्कैन कराया गया है।

Next Post

महिला विश्व कप सेमीफ़ाइनल के टिकटों की बिक्री शुरू

Sat Oct 11 , 2025
दुबई, 11 अक्टूबर (वार्ता) आईसीसी ने बताया है कि महिला वनडे विश्व कप 2025 के सेमीफ़ाइनल के टिकटों की बिक्री 11 अक्तूबर को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से शुरू होगी। गूगल पे उपयोगकर्ताओं के लिए सामान्य बिक्री से पहले दो दिन की प्री-सेल की विशेष विंडो रहेगी और सामान्य […]

You May Like