इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी आग, लपटें 23 फूट तक ऊंची उठीं, 6 फायर ब्रिगेड के पानी से आग पर पाया काबू

ग्वालियर: आनंदनगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में रखे सामान में आधी रात के करीब जबरदस्त आग लग गयी। आग से गोदाम में रखा लाखों रूपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान-टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और अन्य उपकरण -जल गया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं नहीं है।खबर मिलते ही फायर ब्रिर्गेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

लेकिन तब तक आग की लपटें 20 फीट ऊंची उठ रही थी। फायरब्रिगेड कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे और लगातार पानी फेंक कर लपटों को रोकने की प्रयास कर रहे थे। गोदाम का शटर और दीवार तोड़ने केलिये जेसीबी मशीन को भी मौके पर बुलाया गया ताकि अन्दर रखे सामान तक आग नहीं पहुंच पाये और आग पर काबू पाया जा सके।

फायर बिग्रेड टीम का अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। फायर ब्रिगेड अधिकारी अतिबलसिंह यादव ने बताया है कि कंट्रोल रूम से खबर मिलते ही 4 फायर ब्रिगेड गाडि़यों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। आवश्यकता पड़ने पर 2 अतिरिक्त फायर ब्रिगेड को रवाना किया गया।

Next Post

क्राइम ब्रांच ने एक साल में पीड़ितों को लौटाए 14 करोड़ रुपए से ज्यादा

Fri Dec 5 , 2025
इंदौर: शहर में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच क्राइम ब्रांच इंदौर ने वर्ष 2025 में बड़ी उपलब्धि दर्ज की है. विभाग की तुरंत कार्रवाई और समन्वित जांच से ऑनलाइन ठगी के शिकार आवेदकों को 14 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वापस कराई गई है.एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि […]

You May Like