बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, बाईके जप्त

ग्वालियर:शहर में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाते हुए डबरा सिटी पुलिस ने एक सक्रिय गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइकें बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक पुराना आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

हरिपुर नहर के पास दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने की फिराक में खड़े थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की और मौके से दिनेश वाल्मीकि और बृजमोहन (दोनों निवासी जिला भिंड) को धर दबोचा। तलाशी के दौरान इनके पास से डबरा सिटी और देहात थाना क्षेत्र से चुराई गई दो बाइकें जब्त की गईं। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Next Post

पुस्तक मेला में उमड़ रही भीड़, 3 अप्रैल तक चलेगा

Thu Mar 26 , 2026
ग्वालियर: जिले में संचालित विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को सस्ती दर पर किताबें, यूनीफॉर्म व स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिये ग्वालियर में इन दिनों पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रात: 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहता है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने […]

You May Like