
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने नई दिल्ली में आयोजित बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप की महिला युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को बधाई दी है। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके शानदार प्रदर्शन, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से देश का गौरव बढ़ा है। खण्डेलवाल ने कहा कि 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद विश्व चैंपियनशिप की महिला युगल स्पर्धा में भारत को पदक मिलना ऐतिहासिक उपलब्धि है।
यह सफलता दोनों खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दोनों ने विश्व स्तरीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा है और साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति व मेहनत से कोई लक्ष्य असंभव नहीं है।
