दिल्ली ने महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफ़ी में जम्मू-कश्मीर पर चार रन से रोमांचक जीत दर्ज की

हैदराबाद, 10 अक्टूबर (वार्ता) हैदराबाद के नेक्सजेन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफ़ी एलीट टूर्नामेंट में दिल्ली की अंडर-19 महिला टीम ने जम्मू-कश्मीर के ख़िलाफ़ चार रन से रोमांचक जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 136/6 रन बनाए, जिसमें पूर्वा ने सबसे ज़्यादा 45 रन और अर्चना ने 35 रन का योगदान दिया। जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम 20 ओवर में 132/5 रन ही बना सकी और लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गई, जिससे दिल्ली ने कड़े मुक़ाबले में जीत दर्ज की।

अंडर-19 महिला टीम की जीत पर डीडीसीए के प्रेसिडेंट रोहन जेटली ने कहा: “मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि हमारी दिल्ली अंडर-19 महिला टीम ने जीत हासिल करने के लिए आख़िर तक संघर्ष किया। ऐसे ही पल युवा खिलाड़ियों में चरित्र और आत्मविश्वास का निर्माण करते हैं। डीडीसीए में, हम महिला क्रिकेटरों के आगे बढ़ने, मुक़ाबला करने और अपनी क्षमता को पहचानने के लिए और अधिक अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और इन लड़कियों को उन अवसरों का भरपूर लाभ उठाते हुए देखना वाकई उत्साहजनक है।”

.....

Next Post

विधायक की फॉर्च्यूनर से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कर्मचारी की मौत, 11 साल का बेटा घायल

Sat Oct 10 , 2026
ब्यावरा। शनिवार सुबह सडक़ हादसा हो गया. राजगढ़ से भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पिता राघवेंद्र विश्वकर्मा (42) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं […]

You May Like