फेसबुक लाइव ने खोली पाकिस्तान की पोल

एक सामने आए वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्ला कसूरी लाहौर में खुलेआम भारत विरोधी बयान देता दिखा, जिससे पाकिस्तान का दोहरा रवैया फिर से उजागर हो गया।

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का दोहरा चरित्र एक बार फिर उजागर हुआ है। सामने आए एक वीडियो में दिखता है कि कैसे वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खुद को आतंकवाद का शिकार बताता है, जबकि उसकी जमीन पर आतंकी खुलेआम सक्रिय हैं। इस वीडियो में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी लाहौर में सभा को संबोधित करते हुए भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देता नजर आता है।

करीब तीन घंटे का यह लाइव वीडियो पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा किया गया। इस पार्टी को लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का समर्थक माना जाता है। वीडियो में सैफुल्लाह कसूरी भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषा धमकियां देता दिखता है, साथ दावा करता है कि भारत अगले पचास साल तक पाकिस्तान को चुनौती नहीं देगा।

Next Post

2026 का शानदार स्वागत, मोदी-राहुल समेत कई हस्तियों ने दी बधाई

Thu Jan 1 , 2026
साल 2026 का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। लोग एक दूसरे को बधाई देकर साल 2026 का आगाज कर रहे हैं। इस बीच PM मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने बधाई दी। देशभर में नए साल 2026 की शुरुआत पूरे उत्साह और उम्मीदों […]

You May Like