2026 का शानदार स्वागत, मोदी-राहुल समेत कई हस्तियों ने दी बधाई

साल 2026 का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। लोग एक दूसरे को बधाई देकर साल 2026 का आगाज कर रहे हैं। इस बीच PM मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने बधाई दी।

देशभर में नए साल 2026 की शुरुआत पूरे उत्साह और उम्मीदों के माहौल में हुई। लोगों ने साल 2025 को अलविदा कहकर नई आकांक्षाओं, संकल्पों और खुशियों के साथ 2026 का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित देश के कई नेताओं ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, आप सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह वर्ष आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, आपके प्रयासों में सफलता और आपके सभी कार्यों में पूर्णता लाए। हमारे समाज में शांति और सुख के लिए प्रार्थना।

Next Post

30 वर्षों से बंद मुंह खुला, ललितपुर मेडिकल कॉलेज में ऐतिहासिक सर्जरी

Thu Jan 1 , 2026
ललितपुर: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. दीपिका जैन ने निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ. कौशल विजलानी एवं डॉ. चेतन राज के समन्वय से 38 वर्षीय महिला मरीज का ऑपरेशन किया. नगर के […]

You May Like