30 वर्षों से बंद मुंह खुला, ललितपुर मेडिकल कॉलेज में ऐतिहासिक सर्जरी

ललितपुर: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. दीपिका जैन ने निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ. कौशल विजलानी एवं डॉ. चेतन राज के समन्वय से 38 वर्षीय महिला मरीज का ऑपरेशन किया.
नगर के नेहरू नगर निवासी राजकुमारी पिछले 30 वर्षों से मुंह न खुलने की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं.

इस कारण उन्हें बोलने में कठिनाई होती थी और वे केवल तरल आहार ही ले पाती थीं, जिससे उनका वजन लगातार घट रहा था. कई चिकित्सकों से उपचार के बावजूद निराशा मिलने पर उन्होंने स्थिति को ही अपना भाग्य मान लिया था.बेहोशी में की गई इस जटिल सर्जरी के बाद मरीज का मुंह सफलतापूर्वक खुल गया और उन्हें नया जीवनदान मिला. यह जनपद में इस प्रकार की पहली सर्जरी है, जिससे यह सिद्ध हो गया है कि अब मुंह, चेहरे और जबड़े से जुड़ी छोटी-बड़ी बीमारियों का उपचार ललितपुर मेडिकल कॉलेज में संभव है

Next Post

निर्माण कार्यों की समीक्षा में चौंकाने वाले तथ्य, 250 से अधिक कार्य कागजों में अधूरे

Thu Jan 1 , 2026
विदिशा: जिला पंचायत में जनपद पंचायत लटेरी एवं जनपद पंचायत कुरवाई के सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र में चल रहे सभी प्रकार के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई.समीक्षा के दौरान कई ऐसे कार्य सामने आए जो वर्ष 2015 से प्रारंभ हुए […]

You May Like