नयी दिल्ली 15 अप्रैल (वार्ता) भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने एशियान ओशिनिया पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 की सभी श्रेणियों में छह स्वर्ण सहित कुल 34 पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सराहना की। साइ ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “टीम इंडिया के लिए जोरदार तालियां, जिन्होंने एशिया ओशिनिया पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में एक शानदार अभियान का समापन किया।”भारतीय टीम ने इस चैंपियनशिप में छह स्वर्ण, 10 रजत तथा 18 कांस्य पदक जीते। उन्होंने कहा, “हमारे पैरा-पावरलिफ्टर्स ने असाधारण साहस, दृढ़ संकल्प और ज़बरदस्त ताक़त का प्रदर्शन करते हुए, कुल 34 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। भारतीय पैरा-खेलों का भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्ज्वल नजर आ रहा है, क्योंकि हमारे एथलीटों ने सभी श्रेणियों में अपना दबदबा बनाया।”
Next Post
खरगे की दोटूक: महिला आरक्षण के नाम पर कार्यपालिका को मिल रही असीमित शक्ति,कांग्रेस बिल का करेगी विरोध
Wed Apr 15 , 2026
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सरकार की मंशा और प्रक्रिया दोनों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस और विपक्ष महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन जिस तरीके से सरकार इसे लागू करने की कोशिश कर रही है, उस […]

You May Like
-
7 months ago
गाजा में नहीं बचेंगे एक भी आतंकी
-
1 year ago
चेंबर पर नहीं है ढक्कन, गिरते हैं वाहन चालक
-
1 month ago
पुलिस ने पकड़ी 72 लीटर अवैध शराब
