हिमेश रेशमिया करेंगे ‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक का लाइव अनावरण

मुंबई, 16 सितंबर (वार्ता) राजश्री प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के संगीत को खास अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म के मेकर्स 20 सितंबर को मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में विशेष म्यूजिकल ईवनिंग का आयोजन करेंगे। इस दौरान संगीतकार हिमेश रेशमिया करीब 25 म्यूजिशियंस के साथ लाइव प्रस्तुति देंगे और फिल्म के बहुप्रतीक्षित टाइटल ट्रैक का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।

सूरज आर. बड़जात्या निर्देशित ‘ये प्रेम मोल लिया’ को म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर के तौर पर पेश किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हिमेश रेशमिया ने फिल्म के लिए सात गाने कंपोज किए हैं।
हिमेश और सूरज आर. बड़जात्या इससे पहले ‘प्रेम रतन धन पायो’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी पहली बार एक साथ नजर आएंगे। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स निर्मित यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.....

Next Post

आईआईटी इंदौर का हाइड्रोवर्स टॉप-11 में, बाढ़-सूखे और लू का पहले बताएगा खतरा

Wed Sep 16 , 2026
इंदौर:बाढ़, सूखे और लू जैसे जलवायु खतरों की पहले से पहचान कर स्थानीय स्तर पर अलर्ट देने की दिशा में आईआईटी इंदौर ने अहम कदम उठाया है. संस्थान की वॉटर, क्लाइमेट एंड सस्टेनेबिलिटी लैब द्वारा विकसित हाइड्रोवर्स एआई को नेशनल क्लाइमेट स्टैक इनोवेशन चैलेंज-2026 के शीर्ष 11 फाइनलिस्ट में चुना […]

You May Like