सौतेले भाई के बेटे का अपहरण कर दी हत्या की धमकी

इंदौर: लसूड़िया पुलिस ने हत्या की नीयत से अपहरण की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए चार घंटे के भीतर अपह्रत को सकुशल बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी योगेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने सौतेले भाई के बेटे दीपक बारोड़ का अपहरण कर लिया. इसके बाद आरोपी ने पिता संजू बारोड़ को फोन कर कहा कि उसने दीपक की हत्या कर दी है और लाश क्षिप्रा नदी में फेंक दी है. यह सुनकर परिवार घबरा गया और पुलिस को सूचित किया.
थाना प्रभारी ने बताया कि फरियादी संजू बारोड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि योगेश उर्फ शेरा ने हिमालया वेल्नेस कंपनी, लसूड़िया मोरी से उसके बेटे दीपक को अगवा कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लसूड़िया पुलिस की विशेष टीम गठित की गई और तकनीकी सहायता से आरोपी योगेश उर्फ शेरा उम्र 32 साल को देवास से किराये के कमरे से पकड़ा और अपह्रत दीपक को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस जब शेरा को पकड़ने पहुंची तो वह बचने के लिए छत से कूद गया, जिससे आरोपी को हाथ और पैर में चोट आई है.

आरोपी का अपराधिक रिकार्ड
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी योगेश उर्फ शेरा पर 2011 से 2026 तक 8 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, मारपीट, जालसाजी, धमकी और चोरी शामिल हैं. मामले में आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस आरोपी से अपराध में प्रयुक्त वाहन और उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

Next Post

899 रुपए का ऑर्डर देकर ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 5.41 लाख ठगे

Sun Apr 5 , 2026
इंदौर:ऑनलाइन शॉपिंग के झांसे में उलझाकर साइबर ठगों ने एक बिजनेसमैन से 5.41 लाख रुपए ठग लिए. साइबर ठगों ने 899 रुपए के बॉडी मसाजर के लिए ऑनलाइन पेमेंट करने के चक्कर में बिजनेसमैन के खाते से 5 लाख 41 हजार रुपए निकाल लिए. शिकायत मिलने के बाद पलासिया पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन