इंदौर:ऑनलाइन शॉपिंग के झांसे में उलझाकर साइबर ठगों ने एक बिजनेसमैन से 5.41 लाख रुपए ठग लिए. साइबर ठगों ने 899 रुपए के बॉडी मसाजर के लिए ऑनलाइन पेमेंट करने के चक्कर में बिजनेसमैन के खाते से 5 लाख 41 हजार रुपए निकाल लिए. शिकायत मिलने के बाद पलासिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ठगों ने कई बार फेल ट्रांजेक्शन और प्रोसेसिंग का बहाना बनाकर लगातार भुगतान करवाया. जैसे ही बिजनेसमैन को ठगी का अंदेशा हुआ, उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जिन खातों में रकम गई, उन्हें ब्लॉक कर दिया और जांच शुरू कर दी है. एडिशनल डीसीपी ने लोगों से अपील की है कि गूगल सर्च के जरिए मिले किसी नंबर या लिंक पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन खरीदारी करें. बार बार पेमेंट मांगने वाले कॉल या मैसेज से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
