अलीराजपुर, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में आबकारी टीम ने एक मकान पर छापा मार कर दो लाख रुपए अधिक मूल्य की 80 पेटी अवैध शराब जप्त की है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम ने कल मुखबिर से मिली सूचना पर जिले के ग्राम दर्कली में एक सूने मकान पर छापा मारा। मकान की तलाशी में माउंट 6000 बियर की 80 पेटियों में 960 बल्क लीटर अवैध शराब मिली, जिसे जप्त कर लिया गया। जप्त शराब का अनुमानित मूल्य दो लाख 25 हजार बताया गया है। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Next Post
बेकाबू एंबुलेंस मिट्टी के ढेर पर चढ़ी, मरीज की मौत मरीज की पत्नी सहित दो घायल
Wed Feb 26 , 2025
मुरैना, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक बेकाबू एंबुलेंस के सड़क पर रखे एक मिट्टी के ढेर पर चढ़ने से उसमें सवार मरीज की मौत हो गई और एंबुलेंस में मरीज के साथ बैठी उसकी पत्नी सहित दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार […]

You May Like
-
2 years ago
शातिर चेन स्नेचर गिरफ्तार
-
12 months ago
पटवारी से लूट करने वाले दो लुटेरे पकड़ाए
-
11 months ago
भारत ने मलेशिया को सात गोल के रोमांचक मुकाबले में हराया
