शिरीष चंद्र मुर्मू आरबीआई के उप-गवर्नर नियुक्त

नई दिल्ली, (वार्ता) शिरीष चंद्र मुर्मू भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए डिप्टी गवर्नर होंगे। केंद्रीय बैंक ने आज एक बयान में यह जानकारी दी।

वर्तमान में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत शिरीष चंद्र मुर्मू को तीन साल की अवधि के लिए डिप्टी गवर्नर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

बयान में कहा गया है, “भारत सरकार ने आज जारी अपनी अधिसूचना के तहत और भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 की धारा 8 की उप-धारा (1) के खंड (क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, धारा 8 की उप-धारा (4) के साथ पठित, कार्यकारी निदेशक शिरीष चंद्र मुर्मू को 9 अक्टूबर, 2025 को या उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।”

श्री मुर्मू एम राजेश्वर राव का स्थान लेंगे, जिनका विस्तारित कार्यकाल 8 अक्टूबर को पूरा होगा।

 

Next Post

खाद के लिए परेशान न हों किसान: कलेक्टर

Wed Oct 1 , 2025
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई. कलेक्टर ने जिले में खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलबधता तथा किसानों को वितरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खाद की कालाबाजारी न हो. गोदामों और दुकानों का नियमित […]

You May Like