पानसेमल: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार देर शाम स्वामी विवेकानंद उत्सव सम्मान समिति द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाली समितियों,झांकियों की प्रदर्शनी एवं भोजन प्रसादी,पेयजल स्टॉल की व्यवस्थाएं करने वाली समिति सदस्यों का प्रशस्ति पत्र एवं भगवा दुपट्टा पहनाकर अभिनन्दन किया।आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय जिला संघचालक सुरेश कुशवाह एवं इंदौर के हाईकोर्ट अधिवक्ता कुणाल भंवर,राधाकृष्ण धाम से प्रवीणदास महाराज,अयोध्यादास महाराज मौजूद रहे।कार्यक्रम के अध्यक्ष विशेष अतिथि अधिवक्ता दिनेश जोशी एवं जलगौन वृत नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे ने की।अपनी ओजस्वी वाणी से अधिवक्ता कुणाल भंवर ने भगवान गणेश स्थापना क्यों और किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी दी।
साथ ही वर्तमान समय में हिन्दू समाज की स्थिति को लेकर कहा कि अंग्रेज हिन्दू समाज को जातियों में बांट कर चले गए,आज के समय में भी छोटी बड़ी जातियों की वजह से भेद भाव देखने को मिलता है।जबकि हिन्दू समाज में कोई भेदभाव नहीं था सभी केवल हिन्दू समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि सनातन धर्म का विस्तार करते हुए हम सभी संगठित रहे।संत प्रवीणदास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म से हमारी संस्कृति की पहचान है हम कोई भी पर्व मनाए तो किसी अपने ही व्यक्ति को परेशानी नहीं होना चाहिये।विशेष अतिथि अधिवक्ता दिनेश जोशी में संबोधित करते हुए जानकारी दी कि गणेश उत्सव समिति में विशेषकर सभी सदस्य अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं एक महीने पूर्व ही वे अपनी योजना बनाने में लग जाते हैं,समितियों द्वारा अपने स्तर पर आर्थिक व्यवस्था की जाती है कई बार समिति सदस्य अपने जेब से भी खर्च कर उत्सव मनाते हैं।
उन्होंने बताया कि कई बार हम आपस में ही अपनों से लड़ झगड़ लेते हैं,हम संगठित हो जाए इसलिए हम त्यौहार मनाते हैं।समिति सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सबसे बड़ा काम गणेश उत्सव समितियों का रहता है। उन्होंने नगर में गणेश पंडाल के साइज को छोटा करने एवं सौहाद्र के साथ पर्व मनाने का अनुरोध किया।नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे ने उत्सव समिति सदस्यों एवं आयोजक समिति की सराहना की तथा उत्सव को लेकर प्रशासन भूमिका के बारे में बताया।समिति सदस्यों एवं नगरवासियों के सहयोग से प्रथम बार सम्मान समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अश्विनी मिश्रा ने किया।मंच से संतो एवं समिति सदस्यों द्वारा अश्विनी मिश्रा का सम्मान कर उनके योगदान हेतु आभार जताया।इस दौरान समिति अध्यक्ष दिलीप सोनी,कार्यकारी अध्यक्ष राजेश चौधरी सहित समिति सदस्य,वरिष्ठजन एवं गणेश मंडल सदस्य मौजूद रहे।संस्था का परिचय संतोष खेरे ने दिया एवं मंडल समितियों,अतिथियों,सहयोगियों का आभार जताया।
