ज़ोरावर सिंह बेदी, परमीत कौर ने 69वीं एनएससीसी में यूथ स्कीट स्वर्ण पदक जीते

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (वार्ता) पंजाब के निशानेबाज जोरावर सिंह बेदी और परमीत कौर ने बुधवार को यहां डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 69वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता (एनएससीसी) में क्रमशः यूथ पुरुष और यूथ महिला स्कीट के स्वर्ण पदक जीते।

यूथ पुरुष इंडिविजुअल स्कीट स्पर्धा में, जोरावर सिंह बेदी ने पांच राउंड (24, 25, 23, 25, 22) में लगातार 125 में से 119 का स्कोर करके दो टारगेट के अंतर से स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान के अंजनेया सिंह मंडावा ने 117 (25, 23, 22, 24, 23) के साथ रजत पदक जीता। कांस्य पदक का फैसला पंजाब के दो निशानेबाजों के बीच शूट-ऑफ से हुआ, जब दोनों ने 116 के बराबर स्कोर किया, जिसमें युवान नेयोल (22, 23, 24, 24, 23) ने अपने स्टेट के साथी हरज़ीज़ सिंह अटवाल (24, 24, 22, 22, 24) को टाई-ब्रेकर में 7-6 से हराया।

परमीत कौर ने यूथ महिला इंडिविजुअल कॉम्पिटिशन में पंजाब को दूसरा स्कीट स्वर्ण पदक दिलाया, उन्होंने कुल 110 (20, 23, 21, 23, 23) स्कोर करके सबको पीछे छोड़ दिया। मध्य प्रदेश ने रजत और कांस्य दोनों जीते, जिसमें गरिमा शाक्य 106 (23, 20, 20, 22, 21) के साथ दूसरे और ओशमी श्रीवास 104 (20, 19, 22, 22, 21) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। हिमाचल प्रदेश की अग्रिमा कंवर 100 (17, 22, 19, 21, 21) के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

सीनियर मास्टर पुरुष इंडिविजुअल स्कीट फाइनल में, तेलंगाना के गुस्ती जल नोरिया ने 30 में से 25 टारगेट पर निशाना लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 97 के क्वालिफिकेशन स्कोर के साथ पदक राउंड में एंट्री की थी। तमिलनाडु के राजगोपाल टोंडैमन आर, जो शुरुआती स्टेज में 104 के साथ टॉप पर थे, फाइनल में 23 शॉट लगाकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। पंजाब के रूपिंदर सिंह संधू ने 94 के शुरुआती स्कोर के बाद फाइनल में 16 के साथ कांस्य पदक जीता।

दिल्ली के परमजीत सिंह सोढ़ी ने सुपर मास्टर मेन इंडिविजुअल स्कीट कॉम्पिटिशन में अपना दबदबा बनाया, उन्होंने पांच राउंड (15, 15, 18, 15, 19) में 82 का स्कोर बनाकर 13 टारगेट से स्वर्ण पदक जीता। छत्तीसगढ़ के राजपाल सिंह कोचर ने 69 (14, 14, 11, 15, 15) के साथ रजत पदक जीता, जबकि आंध्र प्रदेश के वल्लभनेनी राजेंद्र प्रसाद ने 56 (14, 11, 12, 9, 10) के साथ कांस्य पदक जीता।

 

 

Next Post

जय शाह और राजीव शुक्ला ने गंजारी स्टेडियम का किया निरीक्षण

Wed Nov 18 , 2026
वाराणसी, 18 नवंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला बुधवार को वाराणसी पहुंचे। दोनों ने एयरपोर्ट से सीधे रिंग रोड स्थित गंजारी स्टेडियम पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति के […]

You May Like