पिछोर मंडी में से 6 दुकानों में रखा चावल, गेहूं और महुआ जला

शिवपुरी: जिले के पिछोर कस्बे की मंडी में अचानक आग लग गई, जिससे 6 दुकानों में रखा अनाज जलकर राख हो गया। आग से प्रभावित दुकानों में राधिका ट्रेडर्स के दीपक कनकने, कुटावली के राजभान लोधी, दशरथ झा, चिंनोदी के शिवम निगोती, रामनिवास चौधरी और संजीव सिलनागर की दुकानें शामिल हैं।

इन दुकानों में बड़ी मात्रा में चावल, गेहूं और महुआ रखा हुआ था। सूचना मिलते ही दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक आग पर काबू पाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।

Next Post

वाहन चेकिंग: अभद्रता के आरोप में वकीलों ने घेरा थाना, SI को सस्पेंड करने की मांग

Sat Apr 26 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाने में उससमय हंगामा खड़ा हो गया जब थाने के बाहर चेकिंग के दौरान अधिवक्ताओं को रोक लिया गया और आभद्रता की गई। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी लगते ही दोपहर 1: 15 बजे बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण थाने पहुंच गए और हंगामा करते हुए […]

You May Like