
इंदौर, इंदौर के राजवाड़ा पर आज रविवार को एक नई-नवेली भगवा सरकारी सिटी बस ने तीन लोगों को कुचल दिया… इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है, तो दो गंभीर बताए जा रहे… दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया… इसके बाद पुलिस पहुंची और जैसे-तेसे मामले को संभाला… अब पुलिस पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा किस वजह से हुआ और बस की रफ्तार कितनी थी..?
