
धार । जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित,धार से संबद्ध 94 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां हैं, इन सोसाइटीयो द्वारा अपने सदस्यों को प्रति वर्ष फसल/पशुपालन/मत्स्यपलन केसीसी ऋण उपलध कराया जाता है , खरीफ सीजन का समय 01 अप्रैल से प्रारंभ हो जाता है , जिसमे सदस्यों द्वारा आवेदन फार्म , बोई जाने वाली फसल की जानकारी , नवीनतम भूमि का रिकॉर्ड समितियों को उपलध करा कर ऋण लिया जाता है, जिसके पश्चात बैंक/समिति द्वारा नियमानुसार सदस्य की लिमिट निकाल कर सदस्य को ऋण वितरण की कार्यवाही की जाती है।
इसी तर्ज पर इस वर्ष भी जिन किसानों द्वारा पहले वसूली जमा कर दी गई थी, उन्हें पहले दिन 02 अप्रैल से ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा हे,
बैंक/समिति द्वारा पहले 02 अप्रैल को लगभग 6300 किसानों को 55 करोड़ का ऋण बाटा गया हे एवम 10 अप्रैल तक 500 करोड़ का ऋण बाटा जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हे, इस हेतु बैंक एवम संस्था कर्मचारियों द्वारा किसान की आवश्यकताओं को प्राथमिकता में रखते हुए अवकाश के दिनो मे भी कार्य किया जा रहा हे। बैंक/समिति द्वारा कृषक बंधुओ से अपील की जाती हे की संस्था में आवेदन कर नवीन ऋण प्राप्त करे । उन कृषक बंधुओ से भी अपील की जाती हे जिनके द्वारा गत वर्ष का ऋण जमा नहीं किया है वह भी जमा कर नवीन ऋण प्राप्त करें। जिससे अधिक से अधिक किसान शासन की योजनाओं का लाभ ले सके ।
