जहरीली शराब के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, जेसीबी से ढहाया निर्माण

सागर। जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली-अवैध शराब मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर गुरुवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक दिन पहले सागर प्रवास के दौरान अधिकारियों को अवैध शराब से जुड़े लोगों के अवैध निर्माण हटाने और उनके अवैध साम्राज्य को खत्म करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गुरुवार दोपहर बिनायका थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के आरोपी चंदू राजपूत के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने जेसीबी चलाकर उसे हटाने की कार्रवाई की।

Next Post

शी जिनपिंग का भारत दौरा तय,7 साल बाद आयेंगे भारत

Thu Sep 10 , 2026
नई दिल्ली। चीन ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शी जिनपिंग भारत आएंगे। यह करीब 7 साल बाद उनका पहला भारत दौरा होगा। Facebook Share on X […]

You May Like