‘यादें’ के लिए इकबाल खान ने आवाज में लाया स्त्रियोचित अंदाज, अलग-अलग वॉइस एक्सरसाइज कीं

मुंबई, 27 अक्टूबर (वार्ता) सोनी सब के धारावाहिक ‘यादें’ के आगामी ट्रैक में अभिनेता इकबाल खान अपने किरदार डॉ. देव को एक नए अंदाज में पेश करते नजर आएंगे। इकबाल खान ने इस सीक्वेंस के लिए अपनी आवाज में स्त्रियोचित भाव लाने के लिए विशेष अभ्यास किया।

धारावाहिक में डॉ. देव की कल्लारी गांव की यात्रा के दौरान एक गर्भवती महिला की जान बचाने की चुनौती सामने आती है। मरीज मिश्री की मदद के लिए डॉ. देव एक अनोखी योजना बनाते हैं और खुद को स्त्री शक्ति से प्रभावित व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करते हैं, जिससे गांव वालों के विरोध के बावजूद महिलाओं के घेरे में प्रवेश कर सकें।

इस दृश्य को प्रभावी बनाने के लिए इकबाल खान ने अपनी आवाज की पिच, टोन और हाव-भाव पर विशेष ध्यान दिया। इस अनुभव ने उन्हें अपने अभिनय के नए पहलुओं को तलाशने का अवसर दिया।

इकबाल खान ने कहा, “एक अभिनेता के तौर पर यह मेरे लिए काफी अलग अनुभव था, क्योंकि मुझे अपने प्रदर्शन के उन पहलुओं पर काम करना पड़ा, जिन पर मैं आमतौर पर डॉ. देव का किरदार निभाते समय काम नहीं करता। अपनी आवाज में स्त्रियोचित भाव लाने के लिए मैंने अलग-अलग वॉइस एक्सरसाइज कीं और पिच व टोन पर काम किया, ताकि आवाज परिस्थिति के अनुरूप लगे।”

उन्होंने कहा कि आवाज और हाव-भाव में छोटे-छोटे बदलाव भी किसी दृश्य को प्रभावशाली बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इस ट्रैक में डॉ. देव अपनी सूझबूझ से ग्रामीणों के विरोध को पार कर जरूरतमंद की मदद करने की कोशिश करते हैं।
‘यादें’ का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात आठ बजे सोनी सब पर होता है।

Next Post

हत्या के विरोध में भड़का आक्रोश, शव रख किया चक्काजाम

Tue Oct 27 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत आजाद नगर गोकलपुर में हुए खूनी संघर्ष के बाद घायल युवक पारस यादव की इलाज के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में हुई मौत से आक्रोश भड़क गया। मंगलवार को आक्रोशितजनों ने व्हीकल मोड़ पर मृतक का शव बीच सड़क पर रखकर चक्काजाम कर […]

You May Like