सूने घर से 5 लाख नकद, जेवर पार

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत गंगोत्री जानकी नगर में सूने घर से चोरों ने 5 लाख नकद, जेवर पार कर दिए‌। पुलिस ने बताया कि वीरेश कुमार जैन 65 वर्ष निवासी गंगोत्री जानकी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह राज्य सहकारी बैंक से रिटायर्ड है उसका बेटा बहू, बेटी बाहर जॉब करते हैं बेटी की शादी के सिलसिले में पिछले 3 माह से उसकी पत्नी के साथ बाहर गया था। सुबह घर वापस आये लोहे के मेन गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा अंदर के कमरों के ताले टूटे हुये थे

अंदर जाकर देखा दूसरे मंजिल पर बने कमरे के ताले भी टूटे थे कमरों की आलमारियों के लॉक भी टूटे हुये थे उपर वाले कमरे में रखी आलमारी के अंदर रखे चांदी के 18 सिक्के, पायल, बिछिया, बाले, हाथ घड़ी, नगदी 5 लाख रूपये नहीं थे नीचे वाले कमरा में उसके बेटे बहू का सामान रखा था उनके कमरे की आलमारी का लॉक खुला था सामान बिखरा हुआ था।अज्ञात चोर चोरी करते समय घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरों की डीबीआर भी निकालकर ले गये है

Next Post

रॉन्ग साइड से आए बदमाशों ने रोका, विरोध किया तो सिर पर डंडा दे मारा

Mon Aug 24 , 2026
इंदौर: लसूड़िया इलाके में रॉन्ग साइड से आए युवकों ने रास्ते में एक युवक को रोककर पहले गाली गलौज की, फिर डंडे से हमला कर दिया. वारदात में युवक के सिर में गंभीर चोट आई. आरोपी जाते समय उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले.घटना रात करीब 9.30 […]

You May Like