भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर 3 बंदी, केन्द्रीय जेल से रिहा

सतना : भगवान बिरसा मुण्डा जयंती (राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर आजीवन कारावास के 3 बंदी जेल मुख्यालय के आदेश एवं राज्य शासन से घोषित परिहार का लाभ प्राप्त कर सजा भुगत कर रिहा हुए। जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा द्वारा बंदियों को रिहा किया गया। रिहा होने वाले प्रत्येक बंदियों को श्रीफल, आध्यात्म से जुड़ने हेतु श्रीमद्भगवद्गीता (यथारूप), पर्यावरण संरक्षण / प्रकृति से जुड़ाव हेतु फलदार पौधा (एकपेड़ माँ के नाम), लंच पैकेट, बंदी पारिश्रमिक पासबुक एवं बंदी का रिहाई प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

जेल अधीक्षक द्वारा बंदियों को अपराध से दूर रहने व अपने शेष जीवन को सदमार्ग पर ले जाने, समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की कामना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। रिहा होने वाले बंदियो में मैहर जिले का पुरुष बंदी अरूण केशरवानी पिता मोहनलाल केशरवानी, सतना जिले का पुरूष बंदी योगेन्द्र सिंह उर्फ सिन्टू पिता लक्ष्मण सिंह, पन्ना जिले का पुरूष बंदी कल्लू उर्फ कलुआ चौधरी पिता मरिया चौधरी सजा भुगत कर रिहा हुए।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा, जेल उप अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी, जेल उप अधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह, जेल चिकित्सक डॉ०अंशुमान शर्मा, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षकद अभिमन्यु पाण्डेय, अष्टकोंण अधिकारी सुश्री फिरोजा खातून, सहायक जेल अधीक्षक अनिल सिंह एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।

Next Post

दीपावली से पहले लिए खाद्य सैंपल की रिपोर्ट एक माह बाद भी नहीं आई, उपभोक्ता व व्यापारी नाराज़

Sun Nov 16 , 2025
सीहोर। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों से करीब दो सप्ताह पहले खाद्य सामग्री के सैम्पल लिए गए थे, लेकिन अभी तक उनकी जांच रिपोर्ट जारी नहीं की गई है. रिपोर्ट में देरी होने के कारण उपभोक्ताओं और दुकानदारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. दीपावली जैसे बड़े […]

You May Like