रोम, 27 मई (वार्ता) अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ की कार मंगलवार को रोलां गैरों पहुंचने के दौरान एक पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में गॉफ को कोई चोट नहीं आई और वे टैक्सी से स्टेडियम पहुंचकर मैच खेलने उतरीं हमवतन टेलर टाउनसेंड को 6-4, 6-0 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
मैच के बाद गॉफ ने टीएनटी स्पोर्ट्स को बताया, “आज खेलने आते समय हमारा एक छोटा सा कार एक्सीडेंट हो गया। हमारी कार पोल से टकरा गयी। टक्कर के कारण मेरा जूस पूरी कार पर गिर गया। मैं सोच रही थी, ‘हम चलते रह सकते हैं’, फिर मैं कार से बाहर निकली और कार चलाने लायक नहीं थी इसलिए हमने स्टेडियम जाने के लिए टैक्सी ली और टूर्नामेंट में भाग लिया।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक अच्छा शगुन है, सब कुछ मेरे पहले राउंड में हो रहा है।”

