मुंबई, 18 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय सिनेमा और संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस स्थित प्रतिष्ठित एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में करीब 945 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर भारतीय सिनेमा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। विश्व सिनेमा की कला और तकनीक को समर्पित एकेडमी म्यूजियम में फिल्म की स्क्रीनिंग से भारतीय पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
फिल्म के निर्माताओं ने प्रीमियर को भारतीय संस्कृति और दिवाली की परंपराओं से जोड़ने की योजना बनाई है। इस अवसर पर रेड कार्पेट पर भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। मेहमानों से पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर आने का अनुरोध किया गया है, ताकि हॉलीवुड में भारतीय उत्सवों की छटा प्रस्तुत की जा सके।
समारोह में हॉलीवुड की प्रमुख हस्तियों, फिल्म निर्माताओं, अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधियों और फिल्म उद्योग से जुड़े अन्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। फिल्म की स्क्रीनिंग 3डी प्रारूप में होगी। निर्माताओं का मानना है कि इस तकनीक से फिल्म के भव्य दृश्यों और दृश्यात्मक प्रभावों का बेहतर अनुभव मिलेगा। फिल्म की अग्रिम बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू होगी।
‘रामायण’ का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने आठ ऑस्कर पुरस्कार जीत चुकी दृश्य प्रभाव कंपनी डीएनईजी और अभिनेता यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर किया है। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी।
फिल्म का पहला भाग पांच नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा। भारत में फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। इसे आईमैक्स प्रारूप में भी प्रदर्शित किया जाएगा।
भारत के बाहर फिल्म का वितरण सोनी पिक्चर्स करेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में इसके वितरण की जिम्मेदारी धर्मा प्रोडक्शंस संभालेगी।
Next Post
केंद्रीय मंत्री शिवराज को सौंपी मप्र में मोबाइल गवर्नेंस एवं विकास पुस्तक
Sun Oct 18 , 2026
भोपाल। मप्र में मोबाइल गवर्नेंस की नीतियों और विकास में मोबाइल संचार की भूमिका पर केंद्रित पुस्तक ‘मध्यप्रदेश में मोबाइल गवर्नेंस एवं विकास’ के लेखक डॉ. ललित कुमार ने शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें पुस्तक की प्रति […]

You May Like
-
8 months ago
प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण
-
1 year ago
घाना में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत
-
1 month ago
पश्चिम मध्य रेल चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
-
1 year ago
सांस लेने में दिक्कत, बीपी बढ़ा, मौत
-
2 years ago
13 लाख की शराब और दो आरोपी पकडे
