बूटकैम्प के तीसरे दिन छात्रों ने स्टार्टअप विचारों को परखा

ग्वालियर:माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय आईडीई बूटकैम्प के तीसरे दिन देशभर से आए प्रतिभागी छात्रों ने इस दिन अपने स्टार्टअप विचारों को परखने, विकसित करने तथा वास्तविक उद्यम पारिस्थितिकी तंत्र को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए।मास्टर ट्रेनर सुश्री गौरी गोपीनाथ द्वारा एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने-अपने स्टार्टअप विचार प्रस्तुत किए।

मास्टर ट्रेनर तेजस जाधव द्वारा प्रोटोटाइप, डिजाइन एवं एक्जीक्यूशन विषय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को शहर के प्रमुख इनक्यूबेशन केंद्रों के भ्रमण हेतु ‘इन्क्यूबेटर गाइडेड टूर’ पर ले जाया गया। यह यात्रा एमआईटीएस के मुख्य द्वार से प्रारंभ हुई, एबीवी- आईआईआईटीएम, ‘जी-इन्क्यूब स्मार्ट सिटी, बैजाताल, कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम, कटोराताल एवं छत्रियों का अवलोकन किया।इस संपूर्ण भ्रमण का मार्गदर्शन डॉ. सी. एस. मालवी, डॉ. अंकित तिवारी, डॉ. वरुण शर्मा एवं प्रो. अरज़ू चौबे द्वारा किया गया।

Next Post

जीवाजी विवि में पर्यावरण जागृति व फिल्म निर्माण कार्यशाला आयोजित

Thu Apr 23 , 2026
ग्वालियर:अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के भूविज्ञान अध्ययनशाला, पत्रकारिता विभाग और विज्ञान महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागृति कार्यक्रम और फिल्म निर्माण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण चेतना का विकास और डॉक्यूमेंट्री निर्माण की बारीकियां सिखाना था। […]

You May Like