गीजा,(मिस्र) 07 मई (वार्ता) अभय सिंह, वीर चोटरानी, रमित टंडन और वेलावन सेंथिलकुमार का भारतीय दल शुक्रवार से यहां शुरु होने वाली वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में चुनौती पेश करेगा। पीएसए वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025-26, जो 8 से 16 मई तक पाम हिल्स क्लब और पीजीसी गोल्फ सेंट्रल मॉल में होगी।प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों में पुरुषों के वर्ल्ड नंबर वन मुस्तफा असल और उनकी महिला समकक्ष मिस्र की हानिया एल हम्मामी शामिल हैं।
एशियन गेम्स के पदक विजेता अभय सिंह, जो भारत के बेस्ट रैंक वाले पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी हैं और वर्ल्ड नंबर 22 पर हैं, अपने पहले राउंड के मुकाबले में साथी भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी वीर चोटरानी (वर्ल्ड नंबर 43) से भिड़ेंगे। जीतने वाले का सामना अगले राउंड में डिफेंडिंग चैंपियन मुस्तफा असल या जर्मनी के राफेल कंदरा से होगा। वेलावन सेंथिलकुमार को फ्रांस के छठे सीड और अभी के वर्ल्ड नंबर 5 विक्टर क्रूइन के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इस बीच, वर्ल्ड नंबर 40 रमित टंडन अपने पहले मैच में मिस्र के करीम एल टॉर्की से भिड़ेंगे।

