ट्रक चालक से मारपीट कर लूट, पुलिस ने कहा लूट नहीं चोरी की करो शिकायत

रीवा। रीवा में ट्रक चालक से मारपीट कर लूट का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. आधा दर्जन की संख्या में बदमाशों ने सडक़ के बीच खड़े होकर पहले ट्रक का रास्ता रोका और फिर ट्रक के रुकते ही वह चालक के ऊपर टूट पड़े. आरोपियों ने ट्रक के चालक से मारपीट की और जेब मे रखा मोबाइल सहित नगदी रुपए लूट कर फरार हो गया.

दरसल् घटना शनिवार की रात शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम बैसा के समीप की है. फिलहाल चालक ने थाने पहुंचकर जब मामले की शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने लूट की शिकायत दर्ज करने की बजाय उसे मोबाइल गुम हो जाने की शिकायत करने की सलाह दी. इतना ही नहीं आरोप है कि चालक के साथ हुई घटना के बाद ट्रक के मालिक के द्वारा एक संदेही युवक को भी पकड़ कर थाने लाया गया, जिसे पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के ही थाने से चलता कर दिया.

घटना के संबंध में ट्रक के चालक रमेश साकेत निवासी बदवार थाना गुढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शनिवार की रात हाईवा ट्रक मे मिट्टी लोड कर मुकुंदपुर के हर्दी गांव से बैसा गाव आ रहा था, तभी बैसा गांव पहुंचते ही आधा दर्जन की संख्या में बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और ट्रक को रोक कर चालक के साथ मारपीट करते हुए जेब में रखा मोबाइल सहित 1500 की नगदी छीन कर फरार हो गए. फिलहाल घटना की शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर शिकायत तक नहीं दर्ज की और फरियादी को लूट की जगह मोबाइल गुम हो जाने की शिकायत करने की सलाह दे दी. वहीं घटना के एक संदेही को ट्रक मालिक द्वारा सौपने के बाद भी बिना किसी कार्रवाई के थाने से छोड़ देना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है.

Next Post

यूएई के परमाणु संयंत्र के पास हमला "अस्वीकार्य" : आईएईए प्रमुख ग्रॉसी

Sun May 17 , 2026
वियना/अबू धाबी, 17 मई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बरकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हुए ड्रोन हमले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि परमाणु केंद्रों के लिए जोखिम पैदा करने वाली कोई भी सैन्य गतिविधि […]

You May Like

मनोरंजन