REC लिमिटेड के गुरुग्राम ऑफिस को मिली सर्वोच्च 5-स्टार GRIHA रेटिंग, हरित भवन के लिए मिला सम्मान

नई दिल्ली। आरईसी लिमिटेड के गुरुग्राम स्थित कार्यालय भवन को पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ निर्माण के लिए सर्वोच्च 5-स्टार GRIHA रेटिंग से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 3 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित 18वें GRIHA शिखर सम्मेलन के दौरान दिया गया।

आरईसी लिमिटेड विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली महारत्न कंपनी है। यह पुरस्कार कंपनी के ऊर्जा बचाने, संसाधनों का सही इस्तेमाल करने और पर्यावरण के अनुकूल भवन निर्माण के प्रयासों को देखते हुए दिया गया है।

आरईसी के कार्यकारी निदेशक भूपेश चंदोलिया ने विभागाध्यक्ष एल.बी. नौटियाल और एस्टेट डिवीजन की टीम के साथ यह पुरस्कार ग्रहण किया।

कंपनी की यह उपलब्धि भारत सरकार के 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य और विकसित भारत 2047 के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Next Post

बिरला ने राज्य विधानमंडलों के लिए डिजिटल ऑडिट मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म विकसित करने का किया आह्वान

Wed Nov 4 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 04 नवंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की तर्ज पर देश के सभी राज्य विधानमंडलों के लिए डिजिटल ऑडिट मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे लेखा परीक्षा संबंधी टिप्पणियों की व्यवस्थित निगरानी, उन पर की गयी कार्रवाई की समीक्षा और लेखापरीक्षा प्रतिवेदनों […]

You May Like