ग्वालियर में निर्माणाधीन पुल की 40 फीट लंबी स्लाइड गिरी, मजदूर घायल

ग्वालियर। ग्वालियर में आज देर शाम एक बड़ा हादसा हुआ है। 1300 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे एलिवेटेड रोड की 40 फीट लंबी स्लाइड गिर गई है। स्लाइड खेड़ापति इलाके में गिरी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में एक मजदूर घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति है। प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई है। हालांकि स्लाइड कैसे गिरी, इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आया है। एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट ग्वालियर शहर के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है। शहर को ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए इसका निर्माण हो रहा था।

*नाले की तरफ गिरी स्लाइड*

यह स्लाइड नाले की तरफ गिरी है। इसकी वजह से जनहानि नहीं हुई है। साइट पर काम कर रहे मजदूर ही घायल हुए हैं। स्लाइड गिरने के बाद दो टुकड़ों में बंट गई।

*ऐसे हुआ हादसा*

यह घटना उस वक्त हुई जब स्लैब को हाइड्रोलिक मशीन की मदद से सेट करने का काम किया जा रहा था। सेट करते वक्त ही अचानक स्लैब नीचे गिर गया। एक मजदूर भी इसके साथ नीचे गिरा। जिसे चोट आई है। मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्लैब नीचे गिरकर टूट गया है। यह पूरा घटनाक्रम शहर के सबसे बड़े हनुमान मन्दिर खेड़ापति के पास हुआ है।

*तेजी से चल रहा है काम*

ग्वालियर में इन दोनों एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। काफी तेजी से यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य के समय स्लैब गिरने से यह हादसा हो गया है। फिलहाल एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रही कंपनी की तरफ से इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Next Post

गेंदबाज से आउट होने के बजाये ऋषभ पंत खुद आउट हो रहे हैं: नवजोत सिंह सिद्धू

Thu Apr 16 , 2026
बेंगलुरु, 16 अप्रैल (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टाटा आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में टॉप किया। स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए, जियोस्टार एक्सपर्ट नवजोत सिंह सिद्धू और पीयूष चावला ने विराट कोहली की […]

You May Like